यशस्वी जायसवाल ने तोड़ दिया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Posted by

Fastest 50 in IPL History: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कल रात आईपीएल 2023 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया।

इसके पहले सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड केएल राहुल और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के अपने नाम किया था। इन दोनों ने 14-14 गेंदों पर ऐसा किया था।

Fastest 50 in IPL History: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कल रात आईपीएल 2023 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेलते हुए कोलकाता नाइट

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में 98 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन वे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। उन्होंने 47 गेंदों की पारी खेली। वहीं, स्ट्राइक रेट 209 का रहा था। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए।

आईपीएल 2023 में उन्होंने 500 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा है। वहीं, यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी देख बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी खुद को नहीं रोक सके।

Fastest 50 in IPL History: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कल रात आईपीएल 2023 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेलते हुए कोलकाता नाइट

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “युवा यशस्वी जायसवाल की खास पारी और आईपीएल में सबसे अर्धशतक भी. उन्होंने अपने खेल को लेकर जबरदस्त धैर्य और जुनून दिखाया. इतिहास रचने पर बधाई. आप भविष्य में भी इस बेहतरीन फॉर्म को जारी रखें”। 

इसके अलावा पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का भारतीय टीम की तरफ से खेलने का समय आ गया है। वहीं, आकाश चोपड़ा ने लिखा कि आने वाले 3 महीनों में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। 

आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 149 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य को 13.1 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। यानी कि अभी 41 गेंद का खेल रह गया था। वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने भी 29 गेंद पर 48 रन बनाए।

Fastest 50 in IPL History: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कल रात आईपीएल 2023 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेलते हुए कोलकाता नाइट

राजस्थान रॉयल्स की 12 मैचों में यह छठी जीत है। वह यह टीम अब 12 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ पहले और सीएसके 15 अंक के साथ दूसरे पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की यह 12 मैचों में 7वीं हार है। यह टीम अब 10 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। 

Read More: नहीं थम रहा विराट और नवीन के बीच विवाद! आखिर क्या है असल वजह?

इस मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि “यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है कि मैं मैदान पर जाऊं और अच्छा खेलूं। इस मैच में बैटिंग कर बहुत अच्छा अहसास हुआ। ऐसा नहीं है कि जो कुछ मैं चाहता था वह हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूं और मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे पता है नतीजे आएंगे। जीत का शॉट शानदार अहसास था। मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं धन्य और आभारी हूं, मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: