5 Most Beautiful Islands of Hawaii: यदि आपको आईलैंड्स पर घूमना पसंद है तो आप हवाई घूमने का प्लान बना सकते हैं। हवाई यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रशांत महासागर के बीच स्थित इकलौता ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से आइलैंड से घिरा हुआ है। हवाई के द्वीपों में प्राकृतिक खूबसूरती यहां पर आने वाले टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हवाई के समुद्र तटों पर दूर-दूर तक दिखने वाली लहरें और सामान्य मन को फ्रेश कर देता है। यह आइलैंड घने जंगल और सुंदर घाटियों से घिरा हुआ है। इस आइलैंड पर छोटी-छोटी नदियां भी देखने को मिलेगी।
तो चलिए जानते हैं हवाई के 5 सबसे आकर्षक आईलैंड्स (5 Most Beautiful Islands of Hawaii) के बारे में-
1.Honolulu
हवाई की राजधानी होनोलूलू है। होनोलूलू इस राज्य का प्रमुख प्रवेश द्वार है। होनोलूलू अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए जाना जाता है। होनोलूलू का कल्चर भी टूरिस्टों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। होनोलूलू में वकीकी से पर्ल हार्बर का 12 घण्टों का टूर कर सकते हैं। यदि आपको अंडर वॉटर खेलों में रुचि है तो आप Oahu Sabmarine Scooter Adventure में अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। इसका खर्चा प्रति व्यक्ति लगभग आठ हजार रुपये आता है। इसके साथ-साथ आप होनोलूलू में ओपन डोर हैलिकॉप्टर टूर और स्नोरकेलिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
2. Maui
Maui आईलैंड हवाई के बिग आईलैंड जितना विशाल तो नहीं, पर यह लानाई जितना छोटा भी नहीं। यहां पर आप वन्य जीव देख सकते हैं। यहां का इतिहास और संस्कृति बेहद रोचक है आप उसे भी जान सकते हैं। आप यहां पर हूला डांसर्स का प्रोग्राम भी देख सकते हैं। आप यहां पर समुद्र तट के किनारे गोल्फ का आनंद भी उठा सकते हैं। आप 5 विभिन्न प्रजाति के कछुओं के बीच स्नोरकेलिंग का आनंद lekin सकते हैं। यदि आप आराम करना चाहें तो भी यहां पर बेहद आकर्षक माहौल में कर सकते हैं।
3. Kauai
Kauai में समंदर की खूबसूरती के साथ-साथ आप सन सेट और वहाँ का नीला आसमान भी देख सकते हैं। ये चीजें यहाँ आने वाले टूरिस्टों को बहुत आकर्षित करती हैं। इस आईलैंड को पैदल चलते हुए घूमा जा सकता है। Kauai में दो बड़े हाईवे हैं। यहां के रिजॉर्ट भी बहुत आकर्षक हैं।
4. Lanai
यदि आप प्राकृतिक खूबसूरती के भी सुकून महसूस करते हैं तो आपको Lanai जरुर घूमने जाना चाहिए। यहां पर आप Munro Trail और Shipwreck Beach देख कर काफी आनंद ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पैदल चलना पड़ेगा। यदि आप एंडवेंचर के शौकीन हैं तो आप समुद्र में डीप डाइविंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप घुड़सवारी और लॉन बॉलिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।
5. The Big Island
भौगोलिक दृष्टि के मुताबिक यह आईलैंड बेहद ही खूबसूरत है। यहां के ब्लैक सेंड बीच से लेकर रेन फॉरेस्ट् और लावा डेजर्ट तक सारी चीजें आपको अनोखे एक्सपीरियंस देंगी। साइलेंट पर प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ Kilauea ज्वालामुखी भी मौजूद है। Kilauea ज्वालामुखी इस समय भी सक्रिय है। इस ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कारण यहां लैंड मास निरंतर बढ़ रहा है। आप यहाँ पर हाइकिंग और पार्कों में घूमने का आनंद भी ले सकते हैं।
Leave a Reply