5 Best Romantic Places In Delhi: फरवरी में पार्टनर के साथ बनाएं इन रोमांटिक जगहों को घूमने का प्लान

Posted by

5 Best Romantic Places In Delhi 2023: फरवरी (February) महीना पूरे साल का एक ऐसा महीना होता है जो कपल्स के लिए बहुत ही स्पेशल माना जाता है, क्योंकि फरवरी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के लिए बहुत ही स्पेशल माना जाता है। इस रोमांटिक महीने में कपल्स अक्सर भारत की खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान बनाते रहते हैं।

फरवरी का महीना एकमात्र वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के लिए ही नहीं बल्कि सुहावना मौसम के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि फरवरी महीने में राते सर्द और दिन थोड़े-थोड़े गर्म होते हैं। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) और सुहावना मौसम होने के वजह से कपल्स भारत की रोमांटिक जगहों (Romantic places in Delhi) पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) की ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जहां पर आप भी अपने पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिता सकते हैं।

आइए जानते हैं Best Romantic Places In Delhi

Romantic Places In Delhi
Image Credit: Social Media

1. हौज खास विलेज (Hauz Khas Village)

यदि आपको और आपके पार्टनर को ग्रीनरी पसंद है तो आपको हौज खास जरूर पसंद आएगा। हौज खास का फोर्ट दिल्ली के स्मारकों में सम्मिलित है। सुबह और शाम  के समय में आप हौज खास की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे, हौज खास में सूर्योदय के वक्त और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बहुत ही आकर्षक होता है।

आपको बता दें कि यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह पर आप सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक विजिट कर सकते हैं।

2. बड़खल झील (Badkhal Lake) 

Romantic Places In Delhi
Image Credit: Social Media

अरावली पर्वत श्रृंखला मध्य में स्थित बड़खल झील की खूबसूरती किसी हिल स्टेशन या फिर दूसरे झील से बिलकुल भी कम नहीं है। फरवरी माह में यहां का मौसम पूरी तरह सुहावना हो जाता है।

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में स्थित यह झील कपल्स के लिए दिल्ली-एनसीआर की बेस्ट जगह हो सकती है। बड़खल झील को अरावली की खूबसूरत वादियों का घर भी माना जाता है।

बड़खल झील 1947 में स्वतंत्रता के तुरंत बाद बनायी गई थी। यह जगह दिल्ली से करीब 51 किमी की दूरी पर मौजूद है।

3. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)

हरी-भरी वादियों के बीच वैलेंटाइन वीक मनाने का एक अलग ही मज़ा है। और फिर जब ऐसी जगह दिल्ली से सिर्फ 40 किमी की दूरी पर हो तो आपको वहां जाना चाहिए।

सुल्तानपुर नेशनल पार्क अपने साथी के साथ वैलेंटाइन वीक में वक्त बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। आपको बता दें कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पक्षियों की लगभग 250 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं।

4. प्रतापगढ़ फार्म (Pratapgarh Farms)

यदि आप वैलेंटाइन मनाने के साथ ही कुछ एडवेंटरस करना चाहते हैं तो फिर आपको प्रतापगढ़ फार्म अवश्य जाना चाहिए। हरियाणा के झज्जर में स्थित प्रतापगढ़ फार्म्स एंड रिसॉर्ट्स कपल्स के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

यहां पर आप ऊंट की सवारी के साथ ही बैलून राइड और दूसरे एडवेंटरस खेलों में भाग ले सकते हैं। फार्म में आपको खाने के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा। आपको बता दें कि दिल्ली से प्रतापगढ़ फार्म लगभग 57 किमी की दूरी पर है।

5. मानेसर (Manesar)

Romantic Places In Delhi
Image Credit: Social Media

दिल्ली-एनसीआर से करीब 54 किमी की दूरी पर स्थित मानेसर कपल्स के लिए एक खूबसूरत और रोमांटिक जगह है।

अपने पार्टनर के साथ यहां सुकून भरे पल बिताने के साथ साथ आप रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, ज़ोर विंग और एयर राइफल शूटिंग का आनंद उठा सकते हैं। आमतौर पर वीकेंड में यहां दिल्ली से बहुत से कपल्स घूमने आते है। 

यदि आपको Best Romantic Places In Delhi का आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर जरुर करें। साथ ही अपने सुझाव कमेंट्स में हमें जरुर बताएं। इसी तरह के मजेदार आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट Anyshorts के साथ।

One response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: