Best Places to Visit in February: फरवरी (फरवरी) महीना पूरे साल का एक ऐसा महीना होता है जो कपल्स के लिए बहुत ही स्पेशल माना जाता है, क्योंकि फरवरी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के लिए बहुत ही स्पेशल माना जाता है। इस रोमांटिक महीने में कपल्स अक्सर भारत की खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान बनाते रहते हैं।
फरवरी का महीना एकमात्र वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के लिए ही नहीं बल्कि सुहावना मौसम के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि फरवरी महीने में राते सर्द और दिन थोड़े-थोड़े गर्म होते हैं। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) और सुहावना मौसम होने के वजह से कपल्स भारत की रोमांटिक जगहों (Romantic places in India) पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत की ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जहां पर आप भी अपने पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिता सकते हैं।
आइए जानते हैं फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसिस (Best Places to Visit in February)।
1.धारचूला (Dharchula)
यूं तो उत्तराखंड में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, पर अगर आप उत्तराखंड की किसी अनसुनी जगह जाना चाहते हैं तो फिर आपको धारचूला जरुर जाना चाहिए। खूबसूरत और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों से घिरा धारचूला कपल्स के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।
फरवरी में यहां न तो ज्यादा ठंड होती है और न तो बहुत ज्यादा गर्मी। आप यहां की खूबसूरत वादियों में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
उत्तराखंड के धारचूला में आप अपने पार्टनर के साथ अस्कोट अभयारण्य जौलजीबी, चिरकिला बांध, ओम पर्वत, काली नदी जैसी अच्छी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
Read More: 10 Cheap Places to Visit in India: बजट के अनुकूल भारत में घूमने की जगहें
2. नालागढ़ (Nalagarh)
फ़रवरी के महीने में घूमने के हिमाचल की हसीन वादियों में कई बेहतरीन और रोमांटिक जगह हैं। लोग डलहौजी, शिमला या कुल्लू-मनाली जैसी जगहों पर तो जाते रहते हैं, पर यदि आप अपने पार्टनर के साथ हिलाचल प्रदेश जाने का मन बना रहे हैं तो आप नालागढ़ जा सकते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली से करीब 296 किमी की दूरी पर मौजूद यह खूबसूरत जगह कपल्स के लिए एकदम बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर मौजूद यादविंद्र गार्डन, नालागढ़ फोर्ट, गोबिंद सागर झील और मजाथल वन्यजीव अभयारण्य जैसी रोमांटिक जगहों पर पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
3. द्वाराहाट (Dwarahat)
Best Places to Visit in February तीसरे नंबर पर हम बात करेंगे उत्तराखंड में बसे द्वाराहाट की। उत्तराखंड के अल्मोड़ा की हसीन वादियों में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक से एक खूबसूरत और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं। पर जो मज़ा द्वाराहाट में है वो मज़ा शायद ही आपको किसी दूसरे जगह पर मिले। फरवरी के महीने में यहां का मौसम भी एकदम सुहाना रहता है।
रानीखेत से करीब 34 किमी की दूरी पर बसा यह शहर पार्टनर्स के लिए जन्नत माना जाता है। द्वाराहाट की सबसे मजेदार बात तो यह है कि यहां भीड़ बहुत ही कम रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर के 7वीं और 10वीं शताब्दी में यहां बहुत मंदिर बनवाए गए थे।
4. हमीरपुर (Hamirpur)
चंडीगढ़ से करीब 178 किमी की दूरी पर बसा हमीरपुर एक छोटा पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हिल स्टेशन है। हमीरपुर देवदार के वृक्ष, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों से घिरा हुआ एक हिल स्टेशन है।
फरवरी के महीने में यहां का मौसम भी एकदम सुहाना रहता है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताना चाहते हैं तो फिर यहां पर आपको जरुर जाना चाहिए। यहां आप नदौन, कमलाह फोर्ट और सुजानपुर टीहरा जैसी बेहतरीन रोमांचक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
5. उदयपुर (Udaipur)
Best Places to Visit in February में 5वें नंबर पर हम बात करेंगे राजस्थान के उदयपुर की। फरवरी के महीने राजस्थान के उदयपुर में तापमान अच्छा रहता है। फरवरी के महीने में आप किअपने पार्टनर के साथ किलों और महलों की यात्रा करने के लिए बेझिझक आ सकते हैं। फरवरी में यहां तापमान 12 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना रहती है। जिस वजह से आपको यहां सुकून भरा और आरामदायक अनुभव मिलेगा।
यदि आपको “5 Best Places to Visit in February” आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ जरुर साझा करें। साथ ही आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट कर हमें जरुर बताएं करें। इस तरीके के दूसरे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट Anyshorts के साथ।
Leave a Reply